इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम इंगुरी में सोमवार रात एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोस की कुछ महिलाओं पर प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 45 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र सेवा राम राजमिस्त्री था। उसके छोटे भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात कन्हैया लाल का पड़ोस में रहने वाली तीन महिलाओं से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान उसे धमकियां दी गईं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह में राजमिस्त्री ने लगाई फांसी बताया गया कि विवाद के बाद कन्हैया लाल अपने कमरे में चला गया और वहीं फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों को घटना...