कानपुर, मार्च 6 -- कल्याणपुर। राधापुरम निवासी अशोक दिवाकर पर पड़ोसी अरविंद गौतम और अखिलेश ने गुरुवार को लाठी डंडों से पीट दिया। उन्हें बचाने आई पत्नी कांती और बेटे कुलदीप को भी मारा। मारपीट में तीनों के सिर फट गए। वहीं अरविंद ने तहरीर देकर बताया कि अशोक ने बेटे कुलदीप के साथ मिलकर उन्हें और उनकी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट की। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस जांच में जुटी है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.