जौनपुर, मार्च 26 -- मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनी खुर्द गांव में पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित हुबेदार गौतम ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 25 मार्च की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही साहब लाल, प्रताप, शिवप्रसाद और किशन वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी आक्रोशित हो गए और उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट की। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...