अमरोहा, जुलाई 1 -- जोया। कस्बे के मोहल्ला तकिया स्थित जामा मस्जिद निवासी रहीसा पत्नी जुल्फेकार ने पड़ोसियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में रहीसा ने बताया कि 22 जून की रात पड़ोसी अफसर,अनवार, सलमा, आरजू और मंतशा ने उनके तथा उनकी पोती शुमायला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित रहीसा की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- युवती से की मारपीट, चार पर एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...