बलरामपुर, मई 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के कटरा (गिद्धौर) गांव में खेल के दौरान बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें 14 वर्षीय किशोरी घायल हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनोज तिवारी के अनुसार, उनके बच्चे गांव में घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के बच्चों से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन आरोप है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष के लोग आक्रोशित होकर उनके घर पहुंच गए। किशनावती पत्नी रामपाल तिवारी, सुनीता देवी और कुलदीप तिवारी ने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थरों...