बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता विनिता ने बताया कि दो माह पूर्व उसकी पुत्री की मृत्यु हो गयी थी।जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसकी पुत्री को लेकर उल्टी-सीधी बातें करते हैं। पीड़िता ने बताया कि जब उसने और उसके पुत्र ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.