पड़ोसियों ने सास-बहू समेत चार को पीटा, तोड़ा हाथ
कौशाम्बी, जून 6 -- मंझनपुर। पइंसा थाना क्षेत्र के रमसहायपुर गांव में पड़ोसियों ने मामूली बात को लेकर सास-बहू समेत चार लोगों की पिटाई की। इससे बहू का हाथ टूट गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रमसहायपुर गांव की पूनम देवी पत्नी सूरज पांडेय ने बताया कि तीन जून की सुबह वह अपने घर के सामने पशु शेड बनवा रही थी। तभी पड़ोसी सुजीत कुमार पांडेय गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई शिवम पांडेय, पिता राजकुमार पांडेय, मां ममता देवी व परिवार के ही कुंदन और सागर पांडेय के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ससुर कमलाकांत पांडेय, सास राधा देवी पांडेय एवं देवर अंकित पांडेय को भी पीटा। पिटाई से पीड़ित महिला का हाथ टूट गया। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.