कौशाम्बी, मार्च 29 -- कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव की संगीता देवी पत्नी सुभाष चंद्र पटेल ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान उड़ने वाली धूल को लेकर पड़ोसी सुनील श्रीवास्तव गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी बेटी तनू, मनु व पत्नी किरन के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास मालती देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...