पड़ोसियों ने युवक पर चाकू से किया हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना क्षेत्र के माहिया मऊ पंडित का पुरवा में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने युवक युवक को घर से बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया है। उक्त गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप सरोज को शुक्रवार रात करीब 2 बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने फोन कर गांव के बाहर तालाब किनारे बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घायल की मां मीना देवी ने गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ पंकज राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.