कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर निवासी रितिक केसरवानी ने बताया कि 29 दिसंबर को पड़ोसी छेदीलाल ने अपने बेटे रजत व अंकित के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए उसे पीटने के लिए दौड़ा लिया। इसके पहले आरोपियों ने घर पर चढ़कर अभद्रता की थी। साथ ही स्कार्पियो भी डंडे से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दी थी। पीटा भी था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...