कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- कोखराज थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर रोही गांव की मीना देवी पत्नी पप्पू ने बताया कि गांव के ही अजय, विजय व रमेश से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर बुधवार की सुबह वह सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पति की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...