कौशाम्बी, मई 4 -- चरवा थाना क्षेत्र के धोखरा मजरा सैयद सरावां निवासी रामचंद्र ने बताया कि दो मई की रात पड़ोसी जशवंत, अंकित, शाहिल व अमित मामूली बात पर गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- शिकायत करने पहुंचे युवक को पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...