कौशाम्बी, फरवरी 23 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की कुसमा देवी पत्नी पंचम लाल ने बताया कि रविवार सुबह मामूली बात पर पड़ोस में रहने वाली सीमा देवी गाली देने लगी। विरोध करने पर अपने पति राजकुमार के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी को भी पीटा। दांत काट लिया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...