कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के फरीदगंज गांव की लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि पड़ोसी दंपती आए दिन उसे गाली-गलौज करते हैं। शनिवार की शाम पानी लेने के लिए जाते वक्त भी आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर ईंट से सिर पर हमला कर दिया। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पूजा देवी व उसके पति हरविंदर के खिलााफ केस दर्ज कर लिया है। जख्मी पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.