कौशाम्बी, जून 29 -- पिपरी थाना क्षेत्र के टिकरा बरेठी गांव की उर्मिला देवी पत्नी धर्मेंद्र ने बताया कि रविवार की दोपहर पड़ोसी रूपचंद्र, सुरेखा देवी व जितेंद्र पुरानी बातों को लेकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...