गाज़ियाबाद, जून 21 -- - दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर पड़ोसियों ने बुजुर्ग दंपति व उनके पुत्र के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ में सचिन रहते हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून की रात के समय फ्लैट की ऊपरी मंजिल में रहने वाले अमित, दीपिका, गौरव जुनेजा और उसकी पत्नी शराब पीने के बाद हंगामा करते हुए गाली-गलौज रहे थे। उन्होंने माना किया तो चारों ने उनके साथ मारपीट कर पांच लाख रुपये देकर जान से मरवाने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने बुजुर्ग दंपति और बेटे के साथ मारपीट की इसके साथ ही आरोपियों ने उनकी बुजुर्ग माता के पेट में लात और घूंसे मारे और पित...