महोबा, अप्रैल 6 -- महोबा। पड़ोसियों के द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिलबई गांव निवासी संदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 3 मार्च को पड़ोस में रहने वाली बुआ उमा के घर चली गई।वह जब खेत से लौटा तो घात लगाए बैठे पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित राहुल, उमा, पूनम, रजनी आदि के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...