कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- सैनी थाना क्षेत्र के चक मानिकपुर सैय्यदराजेपुर गांव में रविवार रात पड़ोसियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चक मानिकपुर सैय्यदराजेपुर गांव निवासी दिनेश सिंह यादव पुत्र स्व. जगदेव ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे के करीब वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र अन्यकेश व भयाहू अनिला देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...