कौशाम्बी, मई 12 -- कोखराज थाना क्षेत्र के जिल्लापर गांव की श्रीमती देवी पत्नी नागेंद्र ने बताया कि नौ मई की शाम जमीनी विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाले विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी सहित परिवार की अन्य महिलाओं को भी पीटा। सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर चली गई तो हमलावरों ने फिर से मारपीट की। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश, अमित, राजेंद्र, शनि, अनीस, सत्यम, रामपाल व पप्पू के खिलाफ मुकदमा कायम कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी सत्येंद्र तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...