कौशाम्बी, मई 23 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव का जयलाल राजपूत किसानी करता है। उसने बताया कि 21 मई को वह नलकूप से घर आने के बाद अपने बेटे को फटकार रहा था। तभी पड़ोसी अर्जुन उर्फ रवि, उसके परिवार के छेद्दू, श्रीओम व अशोक अकारण गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। सूचना के बाद पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। इलाज के बाद शुक्रवार को पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...