नैनीताल, दिसम्बर 11 -- नैनीताल। नलनी मंगोली गांव में आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने मुन्नी देवी के साथ मारपीट कर दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन गुरुवार को महिला को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. गरिमा ने बताया कि महिला के सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया है। घटना को लेकर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...