रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। मामूली कहासुनी में रविवार को पड़ोसियों के बीच शुरू हो गया। विवाद में एक किशोरी ने पड़ोसी महिला के सिर पर ईंट मार दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला को सिर में चोट आई है, हालांकि हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई थी, जो कुछ ही देर में बढ़कर झगड़े में तब्दील हो गई। इसी दौरान किशोरी ने गुस्से में आकर ईंट उठाकर महिला पर वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली रुड़की पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.