रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी में बच्चों के विवाद से शुरू हुआ मामला अब दो पड़ोसी परिवारों के बीच गंभीर टकराव में बदल गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने क्रॉस शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की प्रियंका ने आरोप लगाया कि 28 नवंबर को पड़ोसी राहुल और काजल ने बच्चों के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट कर उन्हें धमकाया गया। उसने खुद और अपने बेटे की सुरक्षा की मांग की है। वहीं काजल ने भी आरोप लगाया कि उसी रात सुभाष, प्रियंका और उनके साथियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और उसके पति राहुल को डंडों से पीटा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन तनाव बरकरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.