भागलपुर, मार्च 6 -- परबत्ता थाना क्षेत्र के कनकी टोला, साहू परबत्ता में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे पर हुई। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने मिलकर परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। परबत्ता थानाध्यक्ष अश्विनी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.