कौशाम्बी, मई 30 -- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को पड़ोसियों की पिटाई से दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घटनाओं में कुल 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के भगत का पूरा मजरा अलवारा निवासी अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आंधी में नीम के पेड़ की डाल गिर जाने की बात को लेकर पड़ोसी श्यामबाबू गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी मां शकुंतला के साथ मिलकर पिटाई कर दी। इसी थाना क्षेत्र के भवनसुरी निवासी कमल प्रसाद गर्ग का कहना है कि शुक्रवार सुबह पेड़ की डाल काटने को लेकर पड़ोसी विनय गर्ग ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। वहीं, दूसरी ओर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन शाहआलमाबाद निवासी राजेंद्र प्रसाद गौतम के अनुसार, पुरानी बातों को लेकर पड़ोसी दिलीप ...