पड़ोसन ने बात करना किया बंद तो गुस्से में किया दंपति और दो बच्चों पर एसिड अटैक, चारों झुलसे
संवाददाता, मई 17 -- यूपी के बरेली में महिला ने पड़ोसी युवक से बात करना बंद किया तो उसने पूरे परिवार पर सोते समय तेजाब फेंक दिया। इस घटना में दंपति और उनके दोनों बच्चे तेजाब की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शेरगढ़ के मोहल्ला डूंगरपुर में रहने वाले हरप्रसाद, अपनी पत्नी और चार वर्षीय व दो वर्षीय बेटों के साथ शुक्रवार रात आंगन में सो रहे थे। उन लोगों ने दो चारपाइयों को जोड़कर उन पर मच्छरदानी लगा रखी थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाला उमेश कश्यप छत के रास्ते घर में घुस आया और उनके ऊपर तेजाब डाल दिया। तेजाब पड़ते ही मच्छरदानी का बड़ा हिस्सा जल गया और उसकी चपेट में दंपति व दोनों बच्चे झुलस गए। यह भी पढ़ें- लखनऊ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.