हरदोई, जुलाई 11 -- बेहटा गोकुल(हरदोई), संवाददाता। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कुवरापुर में सोमवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पीपल के पेड़ से पड़ोसन महिला की साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। बहन ने घर के पड़ोस में रहने वाली महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव कुवारापुर निवासी 23 सुधीर पुत्र पिंटू मेहनत मजदूरी करता है। उसके ताऊ प्रहलाद ने बताया कि सुधीर शुक्रवार शाम से घर से लापता था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव निवासी डोरी बाबा खेतों की तरफ निकले तो उन्होंने सबसे पहले गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका देखा तब परिजनों को सूचना दी। सुधीर अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में एक बहन है। उसकी मां का कुछ वर्ष...