अहमदाबाद, जुलाई 13 -- गुजरात के गांधीनगर जिले में एक पति-पत्नी ने अपने पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि मृतक लड़का 30 वर्षीय महिला को अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने करीब दो महीने पहले चुपके से अपने मोबाइल फोन में आरोपी महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। पुलिस को शक है कि उसने इस वीडियो का इस्तेमाल महिला को ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को शक है कि वह उस वीडियो के जरिये महिला को ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। पुलिस ने बताया कि कथित ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार उस महिला ने पड़ोसी लड़के द्वारा सेक्स के लिए बनाए जा रहे दबाव के बारे में अपने ...