बदायूं, जनवरी 29 -- दहगवां। ब्लाक की ग्राम पंचायत पडरिया में क्षेत्र पंचायत निधि से 14 लाख से बनी सीसी रोड का लोकार्पण हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाषचंद्र गुप्ता व भाजपा युवा नेता नमित गुप्ता ने फीता काटकर सीसी रोड को जनता को समर्पित किया। लोकार्पण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि से विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है। सरकार सबका साथ-सबका विकास के फॉर्मूले पर काम कर रही है। क्षेत्र पंचायत से विकास कार्य में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। आने वाले समय में कई सड़कों का निर्माण होगा। इस मौके पर जगदीश गुप्ता, ग्राम प्रधान नंदकिशोर राणा, बूथ अध्यक्ष प्रेमपाल राणा, सुमन पाठक, अंकित मिश्रा, लेखराज यादव, विजय गुप्ता, पीतम राणा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...