पड़ियान मोहल्ले में निर्माण कार्य को लेकर बढ़ा तनाव
मेरठ, मई 20 -- थाना कोतवाली क्षेत्र के पड़ियान मोहल्ले में बुधवार को निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन निर्माण कार्य रुकवाते हुए दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार पड़ियान निवासी नीरू शर्मा पत्नी उमेश शर्मा ने पुलिस से शिकायत की कि उनके मकान से सटे प्लॉट पर आसिफ पुत्र स्वर्गीय फखरुद्दीन निवासी सराय जीना, पड़ियान द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि संबंधित प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका था। गली की ओर करीब तीन फीट तक नींव डाली गई थी, जबकि शिकायतकर्ता पक्ष की ओर लगभग सात फीट ऊंची दीवार बनाई गई थी। निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.