वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी। सिक्कों और गहनों का लालच देकर 1.52 लाख रुपये की ठगी के मामले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गुरुवार को पहड़िया से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पड़ाव के डोमरी में किराये पर रहते थे। शहर में घूमकर ठगी करते थे। अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपियों में चित्रकूट जिले के श्रीरामपुर निवासी शंकर, इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के बादरीपुट निवासी सुनील कुमार रायभट्ट, गणेश कुमार, लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बदालीखेड़ा निवासी शिवा राजभर हैं। बीते सात दिसंबर को पांडेयपुर में पंचक्रोशी निवासी संदीप प्रजापति से ठगी की थी। पुराना सिक्का दिखाकर दावा किया कि उसके पास ऐसे कई कीमती सिक्के और सोने-चांदी के गहने हैं। उनको पैसे की जरूरत है, इसलिए वे कम दाम में बेचना चाहते हैं। झांसे में लेकर संदीप से 1.52 लाख रुपये ...