रांची, जनवरी 15 -- खूंटी, संवाददाता। एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के आठ दिन बाद भी मुख्य साजिशकर्ता और शूटरों की गिरफ्तारी नहीं होने से आदिवासी समाज में आक्रोश है। इसके विरोध में आदिवासी समन्वय समिति के आह्वान पर शुक्रवार को झारखंड बंद बुलाया गया है। बंद की घोषणा गुरुवार को करम अखड़ा में आयोजित प्रेसवार्ता में की गई। आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रभात मुंडा ने बताया कि बंद की पूर्व संध्या 16 जनवरी को और 17 जनवरी की शाम पांच बजे करम अखड़ा से नेताजी चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 72 घंटे में मुख्य साजिशकर्ता और हत्यारों को गिरफ्तार करने का वादा किया था, लेकिन आठ दिन बाद भी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर मामले को लगभग सुलझा हुआ मान लिया है, जबकि वास्तविक दोषी अब भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.