रांची, जनवरी 28 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग तालाब के पास हुए एदेल सांगा पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा लिया। एसपी मनीष टोप्पो ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य कारण जमीन विवाद और ग्रामसभा की सक्रियता से जमीन कारोबारियों की नाराजगी थी। तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मुख्य साजिशकर्ता दानियल संगा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दानियल संगा, मार्कुस संगा, सुमित दगल सांड, संतोष दगल सांड (सभी मुंडा चलागी निवासी), रोशन मिचयाड़ी (बिरहू) और संदीप खलखो (कपरिया) शामिल हैं। एसपी के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता दानियल संगा का सोमा मुंडा के साथ पिछले 10-12 वर्षों से मुंडा चलागी स्थित 14 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा, सोमा मुंडा क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.