दरभंगा, मई 18 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के पड़री गांव में पुलिस ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 113.4 लीटर नेपाली शराब बरामद की। इस दौरान वहां से मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य कथित तस्कर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान मोहन सिंह ने सहयोगियों के रूप में प्रमोद सिंह और पंकज सिंह का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के घर के पीछे छापेमारी की। वहां से 210 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। हालांकि दोनों आरोपी फरार हो गए। यह भी पढ़ें- मिनी शराब फैक्ट्री पकड़ाई, नेपाल के कारीगर समेत दो गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने मोहन सिंह के अर्द्धनिर्मित घर की तलाशी ली। वहां पांच कार्टन में रखी 150 बोतल नेपाली शराब जब्त की गई। यह भी पढ़ें- 30 लीटर...