गया, अगस्त 19 -- बोधगया-चेरकी सड़क मार्ग पड़रिया गांव के समीप से मंगलवार की देर रात पुलिस ने मवेशी लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया। मौके से मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने एक मवेशी तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पिकअप पर लादकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 9 मवेशियों को भी पुलिस ने मुक्त कराया। मविवि थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की गुप्त सूचना पर कारवाई की गयी। पशुओं को मुक्त कराया गया और पिकअप को जब्त कर थाना लाया गया। मामले में झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत पचंबा थाना क्षेत्र के भंडारीडीह का रहने वाला अमीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...