गोड्डा, जून 7 -- महागामा प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के परसा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूदेव साह ह ने की ।इस अवसर पर सीआरपी/ बीआरपी महासंघ गोड्डा के पूर्व जिला महासचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ मां की तरह अनमोल और मूल्यवान होते हैं। उन्होंने विद्यालय में चारदीवारी निर्माण के बाद विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण एवं उनकेसफल संरक्षण के लिए प्रधानाध्यापक भूदेव साह तथा समस्त शिक्षक परिवार को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधारोपण उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर को सुंदर एवं आकर्षक बनाने मे...