बांका, जनवरी 4 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के विभिन्न वार्डों में पीएचईडी विभाग की उदासीनता से ठंड की मौसम में भी पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा विगत चार माह से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का भरोसा दिलाया जा रहा है। लेकिन आज तक कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। बीते चार माह पूर्व बोरिंग जब बोरिंग का काम शुरू हुआ तो ग्रामीणों में विकास कार्य के प्रति खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गांव के अधिकांश जगहों पर पाइपलाइन बिछाने का काम भी पूरा हुआ। वहीं कुछ जगहों पर पाइप बाहर दिखाई देने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जबकि बाइक चालक गांव की संकरी गली में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर विभाग द्वारा केवल आश्वासन की घूंट पिलाई जा रही है। जिससे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.