बांका, अप्रैल 19 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पड़रिया पंचायत गांव के 20 वर्षीय युवक अक्षय कुमार की पटना में संदिग्धावस्था में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक का शव शुक्रवार की देर शाम 9 बजे गांव पहुंचा। शव को वाहन से नीचे उतारने के बाद उसने मृतक का बैग भी वहीं रख दिया और बिना कुछ बताए मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि अक्षय कुमार की हत्या कर शव को गांव पहुंचाया गया है। यह भी पढ़ें- बाइक मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी युवक से संपर्क करने की कोशिश क...