जौनपुर, जनवरी 6 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लोगों को स्वच्छ हवा, पर्यावरणीय माहौल अच्छा रहे, बच्चे अपने गांव के पास ही खेल सकें इसके लिए मनरेगा से महराजगंज ब्लाक के कल्याणपुर और सदरूद्दीनपुर गांव में पार्क बनवाया गया था। वर्ष 2019-20 में बने इस पार्क की स्थिति बदहाल है। कहीं कुर्सियां टूटी हैं तो कहीं झूले बेकार पड़े हैं। अंदर ग्राउंड में काफी झाड़ियां उगी पड़ी हैं। सदरुद्दीनपुर और कल्याणपुर गांव में 21-21 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत निधि और मनरेगा से अटल मनरेगा पार्क का बनवाया गया था। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी थी। निर्माण से लोगों को सुबह और शाम व्यायाम, सैर सपाटा करने, टहलने और बच्चों के साथ समय व्यतीत करने में काफी सहूलियत थी। लेकिन देखभाल के अभाव में पार्क अब बदहाल स्थिति में हो गया है। बच्चों के लिए बने झूले, लगी कुर...