पड़ताल- अनुरक्षण माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस
गोरखपुर, अप्रैल 13 -- हरीश उपाध्याय गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम ने 15 फरवरी से 15 मार्च तक अनुरक्षण माह चलाया, जिसमें निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कार्य किया जाना था। इस अनुरक्षण माह के बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। कहीं टूटे पोल से बिजली चल रही है, तो कहीं लटकते तार खतरे का सबब बने हुए हैं। यह स्थिति किसी एक क्षेत्र की नहीं है। शहर के चारों खंड और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रही हैं। वहीं पेड़ों के बीच से गुजर रहे तार से पेड़ में बिजली उतरने के खतरे से लोग डरे हुए हैं।दरअसल बिजली निगम प्रत्येक वित्त वर्ष में दो बार अनुरक्षण माह के तौर पर विशेष अभियान चलाता है। इसमें उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मर, हाईटेंशन लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.