बोकारो, अप्रैल 30 -- चास विश्वजीत झा। चास नगर निगम क्षेत्र में 50 से अधिक मैरिज और बैंक्वेट हॉल बिना निबंधन के संचालित है। जिला प्रशासन की व्यवसायिक भवनों पर अग्नि सुरक्षा सहित अन्य मानकों पर जांच अभियान को लेकर निगम की क्षेत्रीय इंफोर्समेंट टीम की जांच फिलहाल बंद है। जबकि निगम इंफोर्समेंट टीम की जांच से क्षेत्र के बिना निबंधित संचालित मैरिज,बैंक्वेट हॉल संचालकों में हड़कंप था। भारी संख्या में संचालकों की ओर से निबंधन को लेकर पहल भी शुरू कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 50 से अधिक हॉल को निगम की ओर से जांच किया गया था। जिसमें मात्र एक ही निबंधित पाया गया था। इस बाबत निगम के नगर प्रबंधक फरहत अनिसी ने बताया कि जिला प्रशासन की अग्नि सुरक्षा सहित अन्य मानकों पर जांच को लेकर अभियान बंद था। जिला प्रशासन की अग्नि सुरक्षा रिपोर्ट मिलने ...