पड़ताल: शहर के नालों को बीस जून तक साफ करने के आदेश
फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। मानसून नजदीक आते ही शहर में जलभराव रोकने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने शहर के सभी प्रमुख और छोटे नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 20 जून तक सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए। शहर में नगर निगम और एफएमडीए के अधीन करीब 37 छोटे-बड़े नाले हैं। इसके अलावा लगभग 800 किलोमीटर लंबा सीवेज और ड्रेनेज नेटवर्क मौजूद है, जिसकी नियमित सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों की है। नगर निगम और एफएमडीए की तरफ से मानसून से पहले हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर नालों से नालों की सफाई कराई जाती है। इसके बावजूद पहली तेज बारिश में ही कई सड़कें और कॉलोनियां पानी में डूब जाती हैं। पिछले साल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.