पड़ताल: विलोपित कूड़ा घरों पर फिर लग रहा कूड़े का अंबार
गाज़ियाबाद, जून 23 -- - नगर निगम ने हटाए थे 48 अस्थाई कूड़ा घर, अब 22 से अधिक स्थानों पर फिर पसरी गंदगी ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने बीते वर्ष सीटीयू अभियान के तहत वसुंधरा और मोहन नगर जोन में 48 अस्थाई कूड़ा घरों को समाप्त कर वहां हरित क्षेत्र विकसित किए थे। इन स्थानों पर पौधारोपण, घास और सौंदर्यीकरण कर लोगों को स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास किया गया था, लेकिन निगम की देखरेख के अभाव में इनमें से 22 से अधिक विलोपित कूड़ा घरों की स्थिति फिर खराब हो गई है। कई स्थानों पर दोबारा कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। नगर निगम ने सीटीयू (क्लीननेस टारगेट यूनिट) अभियान के तहत वसुंधरा और इंदिरापुरम के 20-20 स्थानों पर और मोहन नगर क्षेत्र के आठ स्थानों से अस्थाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.