कुशीनगर, फरवरी 28 -- कुशीनगर। बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को पुनः संचालित कराने के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने अब तक की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि भूमि अभिलेखों की गहन जांच में लगभग 100 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जिस पर वर्तमान में खेती की जा रही है। इसके अतिरिक्त करीब 50 एकड़ भूमि पर अवैध खरीद-फरोख्त कर कब्जा किए जाने की जानकारी मिली है, जिसके संबंध में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। डीएम ने भरोसा दिलाया कि यदि पडरौना चीनी मिल को पुनः चलाने के लिए कोई सक्षम पक्ष आगे आता है, तो वे गन्ना मूल्य भुगतान से संबंधित अपने समस्त वाद उच्च न्यायालय से वापस लेने को तैयार हैं। किसानों ने कहा कि वे ब्याज छोड़कर केवल मूलधन लेने पर सहमत होंगे, ताकि मिल संचालन में कोई बाधा न आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...