रुडकी, जनवरी 30 -- मंगलौर, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में लंबे समय से चल रहे नाली विवाद को शुक्रवार को नगर पालिका परिषद ने समाप्त कर दिया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में विवादित नाली की निकासी को खुलवाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में ली है। बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा थाना बाईपास रोड पर दोनों नालियों को अवैध रूप से बंद करने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था, जिससे इलाके में असुविधा और तनाव बढ़ गया था। जानकारी के अनुसार, इस विवाद के चलते 21 जनवरी को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...