नई दिल्ली, मई 11 -- पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के बेहद संवेदनशील जिले पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन के पास 3 संदिग्धों की गिरफ्तारी से सनसनी फैल गई। तीनों के पास से पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी होशियारपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी फर्जी पुलिस आईडी कार्ड का इस्तेमाल टोल प्लाजा पर टोल से बचने के लिए कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी आईडी कार्ड और कार जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी कर्मचारी बनकर धोखा देने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी (डी) विपिन कुमार ने बताया कि नौशहरा नलबंदा के नाके पर रात करीब 11 बजे, गांव पंजुपुर की ओर से एक आई-20 कार आती दिखाई...