जामताड़ा, अप्रैल 7 -- करमाटांड़। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,विद्यासागर(करमाटांड़) में सोमवार को विद्यालय परिसर में अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रबंधन के साथ चर्चा की। इस दौरान पठन-पाठन की गुणवत्ता से लेकर विद्यालय शुल्क तक के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मौके पर अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकि बच्चों का समुचित विकास हो सके। वहीं, शुल्क को लेकर भी उन्होंने अपनी चिंता जताते हुए प्रबंधन समिति से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने प्रबंधन से वार्ता कर शीघ्र समाधान निकालने की बात कही। इस संबंध में कृष्णकांत दुबे ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के निर्णय तथा प्रांत स्तर पर चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.