मिर्जापुर, फरवरी 28 -- लालगंज। उच्च शिक्षा के उप निदेशक डॉ. कृष्णकांत गिरी ने शुक्रवार को श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज के 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल मानसिक विकास ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शारीरिक सुदृढ़ता भी युवाओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि कॅरियर की ठोस राह बन चुका है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.