समस्तीपुर, मार्च 25 -- रोसड़ा। चैत्र नवरात्र के सप्तम दिन बुधवार को शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह माता के जागरण के साथ ही जैसे ही मंदिरों के पट खुले, वैसे ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शहर के बाबा स्थान स्थित चैती दुर्गा मंदिर, गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बाबा गंडकी नाथ परिसर स्थित दुर्गा मंदिर, डगबर टोली स्थित दुर्गा मंदिर तथा फकीरना स्थित दुर्गा मंदिर सहित सहियार डीह, फतेहपुर आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही महिला, पुरुष और बच्चों की लंबी कतारें माता के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए देखी गईं। खासकर महिला श्रद्धालुओं में खोइछा भरने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सुसज्जि...