हरदोई, अप्रैल 9 -- माधौगंज। कुरसठ बुजुर्ग देहात व नगर के निवासी अवैध पट्टों की जमीन को मुक्त कराए जाने को लेकर लोग दसवें दिन धरना प्रदर्शन पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों के साथ सोशलिस्ट पार्टी के प्रधान महासचिव व मैग्ससे पुरस्कार विजेता सन्दीप पाण्डेय समर्थन में बैठे रहे इसी के साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिषेक पटेल के साथ अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ओमप्रकाश, देवीचरन धरना स्थल पर किसानों के समर्थन में जुटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों के कहना है कि उनके पट्टों की जमीन पर परौली गांव निवासी राजेन्द्र अवस्थी, देवेन्द्र अवस्थी ने कब्जा कर गेहूं की फसल बोई है जिसे काटने नहीं दिया जाएगा। बताया कि जो फसल पट्टों की जमीन पर बोई गई है उसकी नीलामी हो और पट्टेदारों को मुआवजा दिया जाए। इस सम्बन्ध में सोशलिस्ट पार्टी ने अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.